Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बांदा विधुत विभाग की विजिलेंस टीम पर चेकिंग के दौरान अभद्रता का लगा आरोप

विधुत विभाग की विजिलेंस टीम पर चेकिंग के दौरान अभद्रता का लगा आरोप

Spread the love

बांदा

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

विधुत विभाग की विजिलेंस टीम पर चेकिंग के दौरान अभद्रता का लगा आरोप।

बिजली विभाग के अफसर व कर्मचारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रत्येक विद्युत कनेक्शन धारक का मीटर घर के बाहर लगा होने के बाद भी अंदर घुस महिलाओं के साथ अभद्रता व गाली गलौज की जा रही है। जिससे पीड़ितों में आक्रोश पनप रहा है।

वही घरों में मौजूद महिलाओं ने बताया की नहाते समय अचानक घर में विजिलेंस टीम के कर्मचारी घुस आए।

रिपोर्ट-योगेंद्र प्रताप सिंह
स्थान-बाँदा

पूरा मामला बांदा शहर के मढिया नाका मुहल्ले में आज दिनांक 01.09.22 की सुबह आठ बजे के करीब एक विद्युत विभाग का जे ई भारी पुलिस फोर्स के साथ महामाई मंदिर से फूटा कुंआ रोड पर पहुंच कर पहले बांदा जजी से रिटायर्ड कर्मचारी कंधी के घर पर बिल आदि की जानकारी लेने के साथ ही आगे राकेश सोनी के घर के अंदर घुस कर वीडियो आदि बनाने के बाद बाबू राम धुरिया व किराए से रहने वाले अशोक श्रीवास के घरों में ऐसे घुसे जैसे किसी माफिया को गिरफ्तार करने गए हैं।
वही सुबह के समय घरों का काम व नहा धो रही महिलाओं से बिल दिखाने में समय लगाने पर अभद्रता व गाली गलौज करने का महिलाओं ने आरोप लगाया।
बिजली विभाग द्वारा छापे की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जे ई साहब से बात की गई तो पूरा फोर्स अधिकारी सहित खुटला मुहल्ले की ओर निकल गया।

कुछ भी हो इस तरह से सुबह के वक्त घरों में घुसने की इन जैसे अधिकारियो को किसने परमिशन दी है।
यह जानना बहुत ही आवश्यक है ।

बता दें कि क्षेत्र में बिजली चोरी को लेकर लगातार चेकिंग की जा रही है। बड़े बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाकर बिल जमा करने के लिए कहा जा रहा है।

पीड़ित उपभोक्ताओं द्वारा
चेतावनी दी गई है कि अगर बिजली विभाग के अफसरों पर कार्रवाई न हुई तो उनका परिवार सड़कों पर उतर प्रदर्शन करने को मजबूर होगा।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com