Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद कोरोना काल में स्कूल फीस मामला

कोरोना काल में स्कूल फीस मामला

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट

*कोरोना काल में स्कूल फीस मामला..*
*इलाहबाद हाईकोर्ट का अभिभवकों के पक्ष में बड़ा फैसला*
*साल 2020-21 में राज्य के सभी स्कूलों में ली गई कुल फीस पर 15 प्रतिशत किया जायेगा माफ*

*अविभावकों के पक्ष में हाई कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य.. टीम पापा*

*आगरा* 6 जनवरी 2023 को माननिय हाई कोर्ट के द्वारा उत्तर प्रदेश के अविभावकों के हित में फैसला देकर भारत की न्याय व्यवस्था के प्रति पुनः गहरी आस्था को जाग्रत किया है। वर्ष 2020 मे करौना काल के दौरान अविभावक लॉकडाउन के दौरान विद्यलायों की फीस में राहत को लेकर शासन प्रशासन का दरवाजा खटखटाने के बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट में न्याय के लिये लड़ाई लड़ रहे थे। जिसमें आगरा के पीड़ित अविभावकों की तरफ से अविभावक संस्था प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पैरेन्ट्स टीमा पापा ने हाई कोर्ट मे 20 अक्टूबर 2020 को याचिका दाखिल की थी लंबे अरसे के बाद कोर्ट ने सभी उत्तर प्रदेश याचिकाओं को एक जगह सुनवाई के लिए तय किया था।
जिसमें आज हाई कोर्ट का अविभावक हित का निर्णय स्वागत योग्य रहा, पूर्व में सुप्रिम कोर्ट के द्वारा राजस्थान मे दिये गये फैसले की गाइड लाइन को मानकर उत्तर प्रदेश में भी इसे लागू की है, अविभावकों के जीत की निर्णय की जानकारी इलाहाबाद हाई कोर्ट में संस्था की पैरवी कर रहे वकील श्री यनेन्द्र पाण्डे जी द्वारा संस्था संरक्षक मनोज शर्मा को फैसले में मिली जीत से अवगत कराते हुये बताया की आज कोर्ट ने निर्णय दे दिया है। जिसके तहत अब विद्यालयों को कारोना काल के दौरान फीस में 15% की छूट देनी होगी तथा जिन अविभावकों ने पूरी फीस भरदी है उनको फीस वापिस करनी होगी जो विद्यालय विद्यार्थियों की पूरी फीस जमा करवाने के बाद उन्हे विद्यालय से पास आउट कर दिया है उनको भी राहत की छूट की रकम वापिस करनी होगी। प्रत्येक वर्ष लगभग 2 माह की फीस 2 वर्ष तक राहत के हिसाब से अविभावकों को लगभग 4 माह की फीस का लाभ प्राप्त होगा। सूचना पर संस्थापक सदस्यों की आपात बैठक में खुशी मनाते हुये आगरा के अविभावकों को बधाई दी है। और भविष्य में अविभावक एकता को और मजबूत बनाने के लिये बल दिया है। संस्था संरक्षक मनोज शर्मा ने कहा है यह छूट सरकारी कर्मचारी हो व्यापारी हो या किशान मजदूर हो सभी अविभावकों को मिलेगी। बैठक मे अरुण मिश्रा, प्रविन सक्सैना, अमर सिंह सेंगर, शोमित जेतली, दीपक वर्मा, अरुण भाटिया मौजूद रहे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com