Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

संदिग्ध अवस्था में महिला की हुई मौत। परिजन जहर देकर हत्या करने का लगा रहा है आरोप। पुलिस तफ्तीश में जुटी

संदिग्ध अवस्था में महिला की हुई मौत। परिजन जहर देकर हत्या करने का लगा रहा है आरोप। पुलिस तफ्तीश में जुटी

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां बीते कल मंगलवार 6 जून को एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी।परिजन जहर खिलाकर हत्या करने का लगा रहा है आरोप।दो दिन पहले उक्त महिला को ससुराल वाला बिदाग़री करवाकर ले गया था अपने घर।और कल मंगलवार को पति के द्वारा देर रात ही जहर खिलाकर पत्नी की हत्या कर दी।घटना सहरसा जिले के बनगांव थानां अंतर्गत बरियाही बाजार का बताया जा रहा है।वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी।
मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम हाजरा खातून है जो खगड़िया जिले के बेलदौर थानां अंतर्गत चोढली गांव की रहने वाली थी और मृतिका का ससुराल जिले के नोलखा बरियाही बाजार था।शादी आठ साल पूर्व मोहम्मद इरफान से हुआ था।जिसमें तीन बच्चे थे एक लड़का दो लड़की।
वहीं मृतिका के भाई मोहम्मद सईम ने बताया कि हमलोग एक सप्ताह पहले लड़का के घर पर जाकर पंचायत बिठाये।पंचायत में मुखिया सरपंच को भी ले गए थे।पंचायत में वार्ड सदस्य से पूछा गया क्या किया जाय।वार्ड सदस्य के द्वारा कहा गया कि एक मौका और दिया जाय ।हमलोग मोहम्मद इरफान को समझा बुझा देंगे।उसके बाद ससुराल वाला महिला का पति मेरे घर पर आया और बिदाग़री करवाकर मेरी बहन को ले गया।और कल देर रात जहर देकर मेरी बहन की हत्या कर दिया।आज बुधवार को ससुराल वाले के पड़ोसी से जानकारी मिली कि मेरी बहन को जहर देकर मार दिया।उसके बाद आज सहरसा आये तो देखे पोस्टमार्टम हो रहा है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com