Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद गौ-सेवा समिति ने गौसंवर्धन एवं गौशालाओ को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निकाली शोभायात्रा

गौ-सेवा समिति ने गौसंवर्धन एवं गौशालाओ को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निकाली शोभायात्रा

Spread the love

फिरोजाबाद: गौ-सेवा समिति ने गौसंवर्धन एवं गौशालाओ को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निकाली शोभायात्रा

फिरोजाबाद। गौ-सेवा समिती के तत्वावधान में गौसंवर्धन एवं गौशालाओ को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक शोभायात्रा कटरा सुनारान से संजय गोयल के आवास से निकाली गयी। गौ-शोभायात्रा का जगह-जगह गौमाता की आरती उतारकर व पुष्प अर्पित कर स्वागत किया गया।

शोभायात्रा का शुभारम्भ प्रातः गौ सेवा प्रमुख रमाकांत उपाध्याय ने गौ-माता का विधि-विधान से पूजन कर किया। गौ शोभा यात्रा कटरा सुनारान, धोबी वाली पुलिया, कटरा पठानान, कटरा पंजाबा होते हुए सेंटर चैराहा पर शिवशंकर पावर हाउस मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। गौ-शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। गौ-प्रेमियों ने गौ-माता का पूजन कर कम्बल उड़ाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर रमाकांत उपाध्याय ने कहा कि गाय हमारी धार्मिक सांस्कृति एवं आर्थिक स्वालंबन की अधिष्ठाता है। इसका संरक्षण-संवर्धन समाज के लिए आवश्यक है। यह हर प्रकार से समस्त मानव के लिए कल्याणकारी है। गौवंश हत्या महापाप है। साधु-संतों और गो सेवकों ने हत्यारों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग सदैव उठाई है। आज की वर्तमान सरकार ने इस ओर सख्त कदम बढ़ाकर गौ भक्तों की भावनाओं का सम्मान किया है। सरकार अपने कर्त्तव्य के प्रति संवेदनशील हैं, लेकिन हमें भी इस पर ध्यान केंद्रित करना होगा। निरोग रहने के लिए गोमूत्र व गोमय (गोबर के रस) से बनी औषधियों का सेवन करें।

विहिप केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज ने कहा गौवंश की रक्षा के लिए जिनके पास गाय रखने की जगह हो वे कम-से-कम एक देशी गाय अवश्य पालें। गोचर-भूमि की रक्षा करें तभी गौ संरक्षण संवर्धन का व्यापक रूप प्राप्त होगा। शोभायात्रा में नगर के गौ सेवक पवन, मनोज कटारिया, गौरव, राज कपूर, रामकुमार, राजेश पचैरी, अशोक शर्म

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com