बाँदा: पं. दीनदयाल उपाध्याय की 105 वी जयंती पर भाजपा पदाधिकारियों ने गरीबों को किया सम्मानित।

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तरसुमा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वी जयंती के अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा गांव जाकर खुली बैठक का आयोजन करके भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के अवसर पर उनकी सेवाओं का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन समर्पित किया। इस अवसर पर अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अनेकों आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। राष्ट्र धर्म व पांचजन्म अखबार निकाले। एकात्म मानववाद को आगे बढ़ाते हुए विकास की किरण समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में केशव पांडे युवा मोर्चा प्रभारी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कन्हैया श्रीवास्तव युवा मोर्चा मंडल महामंत्री के संबोधन के साथ शुरू हुई। भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त गरीबों, किसानों, महिलाओं को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया और जनता से राय ली गई।
इस दौरान उपस्थित लोगों में अवधेश शिवहरे, प्रेमचंद यादव युवा मोर्चा के कार्यकर्ता,पदाधिकारियोंसमेत ग्रामीण उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel



