Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड: विद्यार्थी परिषद हर गांव में फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट

पाकुड़ । रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ इकाई की नगर बैठक नगर सह मंत्री ऋतिक दुवे के अध्यक्षता में की गई । बैठक में मुख्य रूप से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को मनाने को लेकर चर्चा की गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 75वी स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ के शुभ अवसर पर एक कार्यकर्ता एक गांव एक तिरंगा का कार्यक्रम पूरे देश में होना तय हुआ है । जिसके तहत परिषद के एक कार्यकर्ता एक गांव में जाकर के वहां झंडोत्तोलन वही के ग्रामीण से करवाएंगे । बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल भगत , सुमित पांडे , सत्यम भगत, सुजल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com