फिरोजाबाद नव वर्ष के पहले दिन असामाजिक तत्वों ने फिजा बिगाड़ने का प्रयास किया
नव वर्ष के पहले दिन असामाजिक तत्वों ने फिजा बिगाड़ने का प्रयास किया

टूंडला फिरोजाबाद

नव वर्ष के पहले दिन असामाजिक तत्वों ने फिजा बिगाड़ने का प्रयास किया। नारखी क्षेत्र में किसी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को खंडित कर दिया। मूर्ति क्षतिग्रस्त होने का पता चलते ही काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। और मैं काफी गुस्सा व्याप्त था। नई मूर्ति लगवाने को लेकर उन्होंने हंगामा काटा। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पता जिला प्रशासन के अधिकारी भी वहां पहुंच गए। नई प्रतिमा लगवाने के बाद मामला शांत हुआ। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
गांव दौलतपुर में ग्रामसभा की जमीन पर डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। आसामाजिक तत्व ने शनिवार की रात प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने रविवार को प्रतिमा टूटी देखी तो हैरत में पड़ गए।
प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने का पता चलते ही वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। लोगों में काफी गुस्सा व्याप्त हो गया। उन्होंने जमकर नारेबाजी की। मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वाले लोगों को पता लगाकर गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने का पता चलते ही सीओ टूंडला प्रवीन कुमार तिवारी के साथ थानाध्यक्ष टूंडला प्रदीप कुमार सिंह, थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार पांडेय थानाध्यक्ष रामगढ़ रवि त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया। लोगों ने नई प्रतिमा के साथ वहां पर बांउड्रीबाल कराने की मांग की। जिससे भविष्य में इस तरह की घटना न हो। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को अश्वासन देकर नई प्रतिमा लगवाने के साथ ही क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर बुलाकर ग्रामसभा की भूमि की नापतोल करा दी। जिससे वहां पर बांउड्रीबाल कराया जा सके।
लोगों का आक्रोश शांत हो सका। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार पांडेय का कहना है कि नई प्रतिमा लगवाने के साथ ही रंजीत की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel


