आगरा आगरा कालेज के पूर्व प्राचार्य श्री मुख्तार सिंह जी का 82 बर्ष की उम्र में निधन
आगरा कालेज के पूर्व प्राचार्य श्री मुख्तार सिंह जी का 82 बर्ष की उम्र में निधन

*आगरा कालेज के पूर्व प्राचार्य श्री मुख्तार सिंह जी का 82 बर्ष की उम्र में निधन:-*
आगरा, 26 दिसम्बर। आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. मुख्तार सिंह का आज दोपहर निधन हो गया। वे लगभग 82 वर्ष के थे और कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वे आजीवन अविवाहित रहे।
शास्त्रीपुरम आगरा स्थित निवास पर उन्हें आज सोमवार की सुबह चार बजे दिल में दर्द हुआ था। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मुख्तयार सिंह इगलास तहसील के रहने वाले थे। उन्होंने आगरा कॉलेज से ही एमएससी की परीक्षा पास की थी। इसके बाद पीएचडी एवं डीएससी भी आगरा कॉलेज से ही की थी। उनके डेढ़ सौ से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं।
केमिस्ट्री के प्रोफेसर रहे डॉ. मुख्तार सिंह ने अपने प्राचार्य काल में आगरा कॉलेज की छवि सुधार दी थी। वे जुलाई 1990 से जून 2001 तक आगरा कॉलेज के प्राचार्य रहे थे। इससे पहले वर्ष 1985 में भी तीन माह के लिए उन्हें कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया था। उन्हें आगरा कॉलेज में अनुशासित बनाने के लिए याद किया जाता है। एक समय था जब आगरा कॉलेज का माहौल अच्छा नहीं था लेकिन डॉ. मुख्तार सिंह के प्राचार्य बनने के बाद आगरा कॉलेज में सख्ती के साथ अनुशासन का माहौल बन गया था। आगरा कॉलेज के साथ ही राजा की मंडी बाजार में भी डॉ. मुख्तार सिंह को देखते हुए सन्नाटा छा जाता था। कोई भी छात्र-छात्राएं बाजार में घूमते दिखाई नहीं देते थे।
स्वच्छ छवि के अनुशासन पसंद पूर्व प्राचार्य श्री मुख्तार सिंह जी के निधन पर उन्हें अश्रुपूरित नेत्रों से श्रद्धांजली अर्पित करते हैं।
उनके निधन पर राजू सविता (संस्थापक/सदस्य) सविता सेन महासभा उ.प्र रजि.,डा.धर्मपाल सिंह (विधायक) ,चंद्रशेखर (काके) , कृष्णवीर जादौन, छात्र नेता हिमांशु पाण्डेय , फिल्म अभिनेता अरबाज अली खान , रुचि सिंह , रजत कुलश्रेष्ठ , प्रमोद वर्मा , नीना गोयल, कवियत्री संगीता चौहान , ठाकुर राजवीर सिंह जादौन , देवेंद्र कुमार पत्रकार , धर्मप्रकाश वर्मा रंग बाले आदि ने गहन शोक व्यक्त किया।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



