Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

पति के लंबी आयु के लिए हरतालिका तीज पर्व मनाया गया

पति के लंबी आयु के लिए हरतालिका तीज पर्व मनाया गया

Spread the love

पति के लंबी आयु के लिए हरतालिका तीज पर्व मनाया गया

 

*कटिहार -* सुहागिन स्त्रियों का पर्व हरि तालिका तीज व्रत एवं चौथीचांद (चौरचन) पर्व आज 18 सितंबर सोमवार को मनाया गया।इस बाबत लगभग घरों में मनाए जाने वाला यह तीज पर्व को लेकर भक्ति में माहौल था।तीज व्रत के बीच खासा उत्साह देखा गया। तीज व्रत के लिए उदया तिथि की मान्यता है इसलिए इस साल हरतालिका तीज पर्व आज दोपहर से पहले मना लिया गया।

तीज पर्व के दौरान विवाहित महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र और समृद्धि के लिए एक दिन का निर्जला (बिना जल के) व्रत रखती है ,हाथों पर मेहंदी लगाते हैं और आभूषण और श्रृंगार से सुसज्जित होते हैं। महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखती है। यह व्रत भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है ।इस व्रत में महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के बाद अपने पति की लंबी आयु का वरदान मांगती है ।निर्जला व्रत रखने के बाद पूरी विधि विधान से हरतालिका तीज की पूजा की जाती है।

इस पर्व को लेकर शहर के मुख्य बाजारों सहित गांवों में पूजन सामग्रियों की खरीदने को लेकर काफी भीड़ रही आज के दिन शाम को चौथीचांद (चौरचन) पर्व मनाया जाएगा। महिलाएं चौथी चांद को अर्ध्य देने के साथ ही प्रसाद ग्रहण करती है और प्रसाद का वितरण करने की भी परंपरा है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com