Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनंद ने आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्वन मिशन योजना अंतर्गत निर्माणधीन मल्टीपरपज कंपलेक्स (ऑडिटोरियम) का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनंद ने आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्वन मिशन योजना अंतर्गत निर्माणधीन मल्टीपरपज कंपलेक्स (ऑडिटोरियम) का निरीक्षण किया

Spread the love

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनंद ने आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्वन मिशन योजना अंतर्गत निर्माणधीन मल्टीपरपज कंपलेक्स (ऑडिटोरियम) का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था राजकीय निर्माण निगम को निर्देशित किया कि अधिशासी अभियंता विद्युत श्री समन्वय बनाकर विद्युत कार्य में प्रगति कराएं। जिलाधिकारी ने फ्लोरिंग के बारे में जानकारी लिए एवं निर्देशित किया कि इसे भी जल्द से जल्द पूर्ण कराएं उन्होंने कार्रवाई संस्था से कहा कि जो रेलिंग में स्पेस है उसमें रामायण थीम की अंतर्गत ग्लास भी लगवाए एवं अन्य फ्रेम में फाइबर शीट को लगवाएं। जिला अधिकारी ने कहा कि जिन स्थलों पर अभी मिट्टी फीलिंग नहीं हुई है उसे फीलिंग कराकर पानी भी भरवाए जिससे की मिट्टी बैठ जाए। उन्होंने कहा कि ऑडिटोरियम के गेट अच्छी क्वालिटी का एवं सुंदर होनी चाहिए जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि दो दिन के अंतराल पर निरीक्षण भी करते रहें। उन्होंने कार्यदाई संस्था राजकीय निर्माण निगम को निर्देशित कीजिए कि 20 जनवरी तक कंप्लीट कराकर हैंड ओवर कराए । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अमृतपाल कौर, जिला विकास अधिकारी श्री राजकुमार त्रिपाठी व कार्यकारी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर रामफल उपस्थित थे।

*पत्रकार राजा पांडेय ब्यूरो चीफ चित्रकूट*

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com