सहरसा बिहार तेज रफ्तार का कहर, टैंक क्लोरी और बाईक के आमने सामने टक्कर में बाईक सवार युवक की हुई मौत, स्थानीय लोग रोड जाम कर कर रहे हैं उग्र प्रदर्शन
तेज रफ्तार का कहर, टैंक क्लोरी और बाईक के आमने सामने टक्कर में बाईक सवार युवक की हुई मौत, स्थानीय लोग रोड जाम कर कर रहे हैं उग्र प्रदर्शन

विकास कुमार रिपोर्ट
*एंकर :-* सहरसा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा जी कहरा कुटी के पास तेज रफ्तार टैंक क्लोरी और बाईक के आमने सामने टक्कर में बाईक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी है।मृतक युवक की पहचान लालू कुमार यादव के रूप में हुई है।जो नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत डरहार ओपी क्षेत्र के बेली गांव वार्ड नं10 का रहने वाला बताया जा रहा है ।वहीं घटना को लेकर आक्रोषित लोग बाँस बल्ला लगाकर रोड जाम कर दिया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जुटी जांच में।
जानकारी हो कि युवक लालू कुमार यादव अपने बेलही गांव से अपने मित्र दर्शन कुमार को सहरसा स्टेशन वैशाली ट्रैन पकड़ाने गया था।सहरसा स्टेशन से लौटने के दौरान बाबाजी कहरा कुटी के पास टैंक क्लोरी और बाईक में आमने सामने भिरंत हो गयी।जिससे बाईक सवार युवक लालू कुमार यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।
वहीं मृतक युवक के मित्र दर्शन कुमार ने बताया कि हमको वैशाली ट्रेन पकड़ाने मेरा मित्र बाइक से सहरसा स्टेशन आया था ।और वह हमको छोड़ कर वापिस गांव जा रहा था।उसी दौरान ये हादसा हुआ।उन्होंने ये भी बताया कि जब मेरी ट्रेन खुल गयी तो मैंने अपने मित्र के मोबाइल पर कॉल करके जानकारी दे रहे थे जो ट्रैन खुल गयी।लेकिन मेरा फोन दूसरा आदमी रिसीव किया।और बोला जो युवक का एक्सीडेंट हो गया है।ट्रैन सहरसा प्लेट फॉर्म से से खुली ही थी हम तुरंत ख़िरयही के पास उतरकर घटना स्थल पर पहुंचे तो देखे की मेरा मित्र का शव रोड पर परा हुआ था।
वहीं इस घटना को लेकर सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।पुलिस को घटना स्थल पर भेजा गया है।जांच की जा रही है।
*BYTE :-* दर्शन कुमार मृतक का मित्र।

Subscribe to my channel


