Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद बोले शिवपाल,मैनपुरी की तरह जीतेंगे 2024 का चुनाव

बोले शिवपाल,मैनपुरी की तरह जीतेंगे 2024 का चुनाव

Spread the love

 

*चौ.चरण सिंह और नेताजी के बताये रास्ते पर चलकर ही गरीबों व किसानों का भला होगा:अखिलेश*

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती पर इटावा के चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज हैवरा में चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव,मैनपुरी की सांसद श्रीमती डिम्पल यादव, आदित्य यादव,प्रदीप यादव व मुकुल यादव समेत अन्य नेताओं भी ने पुष्पांजलि अर्पित कर चौधरी साहब को नमन किया।
इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी किसानों के बहुत बड़े नेता थे। वे कहा करते थे कि किसानों को एक नज़र हल पर और दूसरी नज़र संसद पर रखनी चाहिए। किसानों को जानना चाहिए कि संसद क्या फैसला लेती है।उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी और नेताजी मुलायम सिंह यादव ने किसानों के लिए बहुत बड़े-बड़े फैसले लिए। दोनों नेताओं ने हम लोगों को जो रास्ता दिखाया है,उसी रास्ते पर आगे चलना है।चौधरी चरण सिंह जी और नेता जी के दिखाए रास्ते पर चलकर ही गरीबों और किसानों का भला होगा।
श्री यादव ने कहा कि नेताजी ने विधानसभा के सामने सबसे महत्वपूर्ण स्थान पर चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा लगाकर उन्हें सम्मान देने का काम किया था।
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का अत्याचार बढ़ता जा रहा है लेकिन यह अन्याय बहुत दिनों नहीं चलेगा। पिछले दिनों हम कानपुर गए। भाजपा सरकार ने हमारे विधायक की जेल बदल दी और महराजगंज ले गए,वे किसी भी जेल में ले जाएंगे हम अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने हर जेल तक जाएंगे। कहा बहुत जल्दी ह

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com