BreakingPublicअजब-गजबएक्सक्लूसिवबिहार
Trending

अधूरे पुल के गड्ढे में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत

अधूरे पुल के गड्ढे में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत

Spread the love

लोकेशन  सहरसा (बिहार)
संवाददाता  विकास कुमार 7545820714

 अधूरे पुल के गड्ढे में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत

 सहरसा से बड़ी खबर है, जहां अधूरे पुल निर्माण के दौरान बने गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। घटना डेहरार थाना क्षेत्र के नोला पंचायत के भेलाही वार्ड नंबर 8 की है।
मृतकों की पहचान गोविंदपुर गांव निवासी नंदन यादव की 4 वर्षीय पुत्री निभा कुमारी और 7 वर्षीय पुत्री निक्की कुमारी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां स्कूल गई थीं। स्कूल से वापस लौटने के दौरान अधूरे पुल निर्माण के कारण बने गड्ढे में दोनों डूब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं, ग्रामीणों ने पुल निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए ठेकेदार कमलेश यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते पुल निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाता और गड्ढे को सुरक्षित किया जाता, तो दोनों मासूम बच्चियों की जान बच सकती थी।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com