आगरा इरादत नगर में क्षेत्रीय विधायक ने हरी झंडी दिखाकर इलेक्ट्रिक बसों का किया शुभारंभ
इरादत नगर में क्षेत्रीय विधायक ने हरी झंडी दिखाकर इलेक्ट्रिक बसों का किया शुभारंभ

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट
खेरागढ़:-इरादतनगर वासियों को इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा रविवार से शुरु हो गई। इरादतनगर, देवरी, मधुनगर, होते हुए बिजलीगर भगवान टाकीज से महानगर में आने-जाने वाले हजारों यात्रियों के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू हो गई है। रविवार को खैरागढ़ विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शुरुआत में दो इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी जो इरादतनगर से मधु नगर तक चलाई जाएंगी।उसके बाद दो बस और बढ़ा दी जाएंगी जोकि इरादतनगर से एमजी रोड भगवान टॉकीज तक चलेंगी।
खेरागढ़ विधायक भगवान सिंह कुशवाहा व सामाजिक व्यक्तियों ने इलेक्ट्रिक बस में सबसे पहले टिकट खरीद कर की यात्रा की
विधायक ने कहा इस क्षेत्र की जनता के लिए यातायात सुगम होगा एंव शहरी क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इलेक्ट्रिक बस इस क्षेत्र में चलाने की मांग की गई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने क्षेत्र की जनता को एक बड़ी सौगात दी है।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवस्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel
