फतेहपुर सीकरी प्रादेशिक परिषद की बैठक में सम्मानित हुए शिक्षक लाखन सिंह
प्रादेशिक परिषद की बैठक में सम्मानित हुए शिक्षक लाखन सिंह

*प्रादेशिक परिषद की बैठक में सम्मानित हुए शिक्षक लाखन सिंह*
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट
फतेहपुर सीकरी : भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश की प्रादेशिक परिषद की बैठक में स्काउट गाइड जिला संस्था के द्वारा वर्षभर संगठन और प्रशिक्षण में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ० प्रभात कुमार ने विकास क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय चौमा शाहपुर के शिक्षक एवं जिला स्काउट मास्टर लाखन सिंह तथा जिला संस्था के पदाधिकारियों को शील्ड,प्रमाण-पत्र एवं ₹75000 की धनराशि का चेक देकर पुरस्कृत किया।
बैठक में सम्मानित होने पर शिक्षा निदेशक माध्यमिक महेंद देव,प्रादेशिक आयुक्त डा०राजेश मिश्रा,गाइड कमिश्नर ललिता प्रदीप, संयुक्त शिक्षा निदेशक आर.पी.शर्मा,सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त राकेश सैनी,जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने जनपद आगरा के पदाधिकारियों को पुरुस्कार प्राप्त होने पर बधाई दी । लाखन सिंह ने पुरस्कार का श्रेय अपनी पूरी टीम और संस्था के समस्त पदाधिकारियों के सहयोग को दिया है।
Subscribe to my channel



