Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद अभा उद्योग व्यापार मंडल को मिला भरोसा अब नहीं होगी जीएसटी की छापेमारी

अभा उद्योग व्यापार मंडल को मिला भरोसा अब नहीं होगी जीएसटी की छापेमारी

Spread the love

अभा उद्योग व्यापार मंडल को मिला भरोसा अब नहीं होगी जीएसटी की छापेमारी

इटावा। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर जीएसटी की छापेमारी को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल(पंजी) ने प्रदेश के वस्तु एवं सेवा कर विभाग द्वारा जांच एवं सर्वे के नाम बड़े पैमाने पर की जा रही रेड एवं छापे की कार्रवाई के कारण व्यापारी वर्ग परेशान है,इससे स्पेक्टरराज और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा और व्यापारी समाज का उत्पीड़न होगा।
पिछले कई दशकों से यह सर्वे-छापे बंद थे लेकिन विशेष अनुसंधान शाखा द्वारा शिकायत के आधार पर प्रदेश के सभी बाजारों में चलाये जा रहे जनरल सर्वे से व्यापारियों में दहशत है। अभा. व्यापार मण्डल ने कहा अगर कोई शिकायत है तो अवश्य जांच करें परंतु व्यापार मंडल के सहयोग के साथ और यह भी सुनिश्चित करें कि जांच करने वाला कोई भी अधिकारी या कर्मचारी पहले से ही भ्रष्टाचार अथवा गलत प्रकार के आचरण में दोषी तो नहीं हैं, जिसकी वजह से प्रदेश को सर्वाधिक राजस्व और रोजगार देने वाले व्यापारी वर्ग का अपमान ना हो जाए।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल स्वयं ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों और उद्यमियों को पंजीकरण कराने का सुझाव देता है और उसके लिए प्रयास करता है। जीएसटी विभाग से भी अपेक्षा करेंगे कि बाजारों में कैंप लगाकर पंजीकरण किए जाएं संगठन स्वयं इसके लिए पहल करेगा।परंतु वर्तमान में की जा रही इस तरह की छापेमारी को रोका जाये। बाजारों में की जा रही इस तरह छापेमारी का विरोध करते हुये आज यहां व्यापारियों ने वस्तु एवं सेवा कर कार्यालय पर प्रदर्शन कर कृष्णकांत उपाध्याय एडीशनल कमिश्नर से वार्ता कर विरोध दर्ज कराया जिस पर आश्वासन मिला कि व्यापारी अपना व्यापार करें किसी भी व्यापारी को परेशान नहीं किया जाएगा आज से किसी भी प्रतिष्ठान प

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com