फिरोजाबाद साइवर सेल ने व्यापारी के वापस कराएं पांच लाख 16 हजार रूपए
साइवर सेल ने व्यापारी के वापस कराएं पांच लाख 16 हजार रूपए

फिरोजाबाद: साइवर सेल ने व्यापारी के वापस कराएं पांच लाख 16 हजार रूपए
फिरोजाबाद। जिले में एक व्यापारी से साइबर अपराधियों ने 5 लाख 16 हजार 999 की ठगी की थी। दरअसल, साइबर अपराधियों ने व्यापारी को व्यापार का झांसा देकर उसके खाते से 5 लाख से ज्यादा की धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। लेकिन पुलिस की सजगता से पीड़ित का पूरा पैसा रिकवर भी हो गया।
साइबर अपराध के शिकार आफताफ पुत्र नजीमुद्दीन निवासी हाजीपुरा थाना रसूलपुर है। पुलिस के सोशल मीडिया सेल से साझा की गयी।जानकारी के मुताबिक किसी साइबर ठग ने अफ्ताफ के खाते से 5 लाख 16 हजार की धनराशि साइबर अपराधियों के खाते में ट्रांसफर कर ली। इसकी शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी से की। एसएसपी के निर्देश पर पीड़ित के पैसे की रिकवरी के लिए पुलिस के साइबर सेल की टीम को लगाया गया। टीम ने पीड़ित आफताब के 5 लाख 16 हजार 999 रुपए वापस कराए।
एसएसपी ने लोगों से अपील की साइबर फ्रॉड से बचें। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने खाते की जानकारी न दे। अपने मोबाइल पर ओटीपी किसी को साझा ना करें। अगर आपके साथ साइबर ठगी होती है। तो उसकी सूचना 24 घंटे के अंदर पुलिस को दे। या हेल्पलाइन नंबर 1930 डायल करे।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel


