Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सुपौल बिहार सुशासन बाबू के राज में अस्पताल बना शमशान घाट।

सुशासन बाबू के राज में अस्पताल बना शमशान घाट।

Spread the love

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।

 

एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय स्थित हाल हीं में करोडों की लागत से बना अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज शमशान घाट बनने की है।
अस्पताल में इलाज कराने आए जनता ने बताया की संध्या का समय है।
दो घंटा बीतने को चला बिजली अभी तक नहीं है जिस कारण पूरा अस्पताल अंधेरा हैं।
अंधेरा रहने के कारण काफी परेशानी हो रही है।
वहीं मरीज के साथ दूर से आई महिला परिजन ने बताया की अंधेरा रहने के कारण हमलोगों को बाथरूम जाने में भी परेशानी होती है।
डर सा लगा रहता है।
वहीं इलाज कराने आए मरीज के साथ परिजनों को अंधेरे में बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है।
वहीं स्वास्थ्य मैनेजर ने बताया की हफ्तों पूर्व जरनेटर आया हुआ है लेकिन बिजली मिस्त्री नहीं आने के कारण ऐसी स्थिति बनी हुई है।
उन्होंने ये भी बताया की इसकी जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी और जिला अधिकारी को दी जा चुकी है।
फिर भी ये स्थिति बनी हुई है।
वहीं जिला पदाधिकारी से दुरभाष पर समर्पक कर हफ्तों पुर्व जरनेटर आए होने के बाद भी अबतक जरनेटर कनेक्शन नहीं हो पाई है।
इसकी जानकारी दी गई तो उन्होंने बताया की जल्द हीं जरनेटर कनेक्शन व्यवस्था की जाएगी।
करोड़ों की लागत से हाल हीं में बना अनुमंडलीय अस्पताल में अबतक जरनेटर सुविधा उपलब्ध क्यों नहीं हो पाई है।
एक तरफ सरकार स्वास्थ्य के नाम पर लाखों करोडों रुपए खर्च करने का दावा करती है।
वहीं दूसरी तरफ धरातल पर व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है।
अब देखना लाजमी होगा की सुशासन बाबू की सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था कब सुधर पाती है।
या फिर ऐसे हीं स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था बनी रहेगी।
क्या जनता ऐसे हीं अंधेरा का परेशानी झेलता रहेगा।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com