Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

बांदा बाँदा में 322 जोड़ो का हुआ सामूहिक विवाह,जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

बाँदा में 322 जोड़ो का हुआ सामूहिक विवाह,जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बाँदा में 322 जोड़ो का हुआ सामूहिक विवाह,जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद।

बाँदा जनपद में दिन बुधवार को राजीव गांधी डीएवी डिग्री कालेज में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम की शुरुआत विधायक प्रकाश, आयुक्त आरपी सिंह एवं डीएम दीपा रंजना ने दीप जलाकर की। शहनाईयों की गूंज के बीच मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 322 जोड़े “अग्नि को साक्षी” मानकर परिणय सूत्र में बंध गये।नव दंपतियों को शुभकामनाएं दीं।सदर विधायक प्रकाश ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के विवाह के लिए 51 हजार की धनराशि प्राप्त होती है। 35 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। 10 हजार रुपये शृंगार सामग्री के लिए दिए जाते हैं। 6 हजार रुपये टेंट आदि व्यवस्थाओं में खर्च किया जाता है।नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की सामूहिक विवाह योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य आदि ने भी संबोधित किया। गायत्री परिवार के लोगों का आभार जताया।
आयुक्त आरपी सिंह नें नवदम्पतियों के सुखी जीवन की कामना की। डीएम दीपा रंजन नें मुख्य मंत्री विवाह योजना की विस्तृत व्याख्या की।

इस दौरान कार्यक्रम में सीडीओ वेदप्रकाश मौर्या, राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार राज, समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी, सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, आदि मौजूद रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com