Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार भूमि विवाद में हुई मारपीट एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी

भूमि विवाद में हुई मारपीट एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी

Spread the love

रिर्पोट – ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना अंतर्गत  सोमवार को  सहुरिया पूर्वी पंचायत स्थित महियाम महादलित टोला वार्ड नंबर 12 में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट जिसमें एक पक्ष के एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए । स्थानीय लोगों ने जख्मी को आनन-फानन में सीएचसी सौर बाजार में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने नाजुक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि छोटे लाल यादव एवं अनिल यादव के बीच पूर्व से जमीनी विवाद चला आ रहा है। इसी बात को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दी गई। जिसमें एक पक्ष के दुलारचंद सादा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर सौर बाजार पुलिस ने  सदर बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर घटना की तहकीकात करते हुए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करवाया गया। जख्मी के स्वजनों ने बताया कि सोमवार की अहले सुबह खेत में गेहूँ बुआई कर रहे थे उसी दौरान छोटे लाल यादव समेत अन्य लोगों ने खेत में आकर मारपीट करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की नियत से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। प्रथम पक्ष के छोटे लाल यादव ने बताया कि हमारे ऊपर आरोप लगाए गए बेबुनियाद है। उसने अपनी जान माल सुरक्षा को लेकर थाना में सनहा दर्ज कराया हैं। पूर्व से जमीनी विवाद चला आ रहा है। अनिल यादव ने सोमवार को महादलित परिवार के मजदूर को लेकर जोर-जबर्दस्ती विवादित जमीन में गेहूं बुवाई का कार्य करवाया जा रहा था जिसका विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो गया। पुनः सौरबाजार पुलिस को सूचना दी गई सौरबाजार पुलिस ने सदर बल के साथ पहुंचकर समझाने की कोशिश की लेकिन पुलिस को ही बंधक बना लिया गया घंटों मशक्कत के बाद उसे छोड़ा गया। दोनों तरफ से हवा फायरिंग भी की गई।सौर बाजार पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गई है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com