सहरसा बिहार नगर निगम चुनाव की घोषणा से पहले मेयर उप – मेयर के लिए दावेदारी तेज
नगर निगम चुनाव की घोषणा से पहले मेयर उप - मेयर के लिए दावेदारी तेज

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर- सहरसा नगर निगम चुनाव की घोषणा से पहले मेयर – उप मेयर पद के लिए जनता की सीधी भागीदारी होने वाली है। बैजनाथपुर के वोटरों के लिए यह नया अनुभव होगा। बड़ी बात तो यह है कि मेयर एवं उप मेयर पद की सीट आरक्षित होगी या नहीं इसकी भी जानकारी नहीं हो पाई है, इसके बावजूद भी चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों की कतार लगी हुई है। ऐसे मे यह तेय हो रहा है कि मेयर या उप मेयर पद के प्रत्याशियों की फेहरिस्त लंबी होगी। इस बार कई बरे चेहरे भी भाग्य आजमाने के तैयारी में है। जाति के आधार पर भी गोल बंदी दिख रही हैं। राजद महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रियंका मेहता भी अभी से ताल ठोक रही हैं। उन्होंने सहरसा नगर निगम क्षेत्र में चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया है। उनके एलान ने कई उम्मीदवारों की बेचैनी बढ़ा दी है साथ ही उनके समर्थकों में उत्साह है। प्रियंका मेहता ने कही है कि 2008 से मैं समाजसेवी का कार्य कर रही हूं, मुझे जानता पर विश्वास है कि इस बार अवश्य मौका देंगे। मैं जनता के हर सुख दुख में 24 घंटा साथ रहूंगी।
Subscribe to my channel



