Breakingएक्सक्लूसिवबिहार
सहरसा बिहार सहरसा के झपरा टोला में जमीनी विवाद में एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, घायल महिला सदर अस्पताल में भर्ती
सहरसा के झपरा टोला में जमीनी विवाद में एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, घायल महिला सदर अस्पताल में भर्ती

सहरसा :- सहरसा जिला के सदर थाना क्षेत्र के झपरा टोला वार्ड 39 में जमीनी विवाद में एक बुजुर्ग महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी महिला को सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती कराया गया है। जख्मी महिला का नाम लसिया देवी बताया जा रहा है।पीड़ित बुजुर्ग महिला ने अपने देवर महेंद्र शर्मा और उनके पुत्र संजय कुमार शांति देवी समेत अन्य लोगों पर लाठी डंडे धारदार हथियार से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर देने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Subscribe to my channel



