Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

आगरा आगरा में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत आज माथुर वैश्य सेवा सदन आगरा में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता का विधिवत रूप से शुभारंभ धीरेंद्र कुमार प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री सतीश कुमार एवं जिला समन्वयक नरेश उपाध्याय के द्वारा किया गया मां सरस्वती वंदना के उपरांत माननीय जिलाधिकारी द्वारा नामित निर्णायक मंडल में डॉ मनोज वार्ष्णेय प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री प्रभाकर गिरी प्रवक्ता भौतिक विज्ञान राजकीय इंटर कॉलेज द्वारा आगरा जनपद के पंद्रह ब्लॉक एवं नगर क्षेत्र से आए हुए दस दस चयनित प्रतिभागियों के मॉडल का विभिन्न प्रकार से निरीक्षण व सर्वेक्षण किया गया उनके मॉडलों के प्रकार चित्र प्रस्तुतीकरण आदि के माध्यम से सभी मॉडलों का निरीक्षण किया गया इस प्रतियोगिता में 160 बच्चों ने प्रतिभाग किया उनके साथ उनके विज्ञान के अध्यापक एवं विज्ञान के एआरपी भी उपस्थित रहे समस्त मॉडलों का निरीक्षण के उपरांत 10 छात्रों का अंतिम रूप से चयन किया गया जिनके मॉडल्स को अब मंडल स्तरीय प्रदर्शनी में भेजा जाएगा
प्रदर्शनी में प्रथम स्थान शिवम गौतम कंपोजिट विद्यालय नगला अर्जुन खंदौली इन्होंने डिस्टिल वाटर पर अपना मॉडल प्रस्तुत किया था,दूसरा स्थान रुद्र प्रताप सिंह कम्पोजिट विद्यालय नगला दुल्हे का खेरागढ़ ने प्राप्त किया जिनका मॉडल ऑर्गेनिक उर्वरक था, तीसरा स्थान प्रियंका सिंह कंपोजिट विद्यालय बिचपुरी जिन्होंने वाटर ट्रीटमेंट का मॉडल बनाया चतुर्थ स्थान सलोनी कंपोजिट विद्यालय दाउदपुर फतेहपुर सीकरी स्मार्ट गांव के मॉडल से प्राप्त हुआ पांचवा स्थान प्रिया शर्मा कंपोजिट विद्यालय अकबरपुर बरौली अहीर इनका मॉडल स्वच्छ भारत छठवां स्थान नंदनी आर्य कंपोजिट विद्यालय पूरा नरौली बाह इनका मॉडल प्रदूषण से संबंधित था सातवां स्थान मनीषा कुमारी कम्पॉजिट विद्यालय बस्ती अछनेरा से आठवां स्थान समीर कंपोजिट विद्यालय लोधी बरौली अहीर एवं शिवा पिनाहट से टाई रहा,नौवां स्थान किशांगी राज नगर नगर क्षेत्र व रचना कम्पोजिट विद्यालय सूरजभान श्मशाबाद,दसवां स्थान अंजलि ब्लॉक सैयां से प्राप्त किया
कार्यक्रम में डाइट प्राचार्य ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया एवं भविष्य के वैज्ञानिक बनने हेतु प्रेरित किया ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विज्ञान के प्रसार प्रचार के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन को आवश्यक बताया जिससे विज्ञान की सोच प्रत्येक बच्चों के द्वारा घर घर पहुंचे जिला समन्वयक राम नरेश उपाध्याय द्वारा इस विज्ञान प्रतियोगिता का व्यवस्था कराई गई अंत में वीरेंद्र शर्मा खंड शिक्षा आधिकारी नगर क्षेत्र एवं डाईट प्राचार्य द्बारा बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया,मंच संचालन कर्ण सिंह धाकड़ एवं डॉ अनुराग शर्मा के द्वारा किया गया कार्यक्रम की अनुशासन व्यवस्था सुनील कुमार शाक्य, शिवकुमार शर्मा,प्रीति सिंह एसआरजी, राखी वर्मा,कुसुम वर्मा,पवन बघेल, ओमवीर सिंह, दिलीप श्रीवास्तव आदि एआरपी एवं विज्ञान शिक्षकों ने सहयोग किया

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com