बर्थडे पार्टी में युवक की गोली मारकर हत्या
बर्थडे पार्टी में युवक की गोली मारकर हत्या

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार।
*स्टोरी :-* बर्थडे पार्टी में गए 16 वर्षीय युवक की गोली मारकर की हत्या। परिवार में मचा कोहराम। युवक इंटरमीडिएट का था छात्र। सुबह में युवक की मिली लाश। पुलिस जांच में जुटी।
*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहाँ बीते सोमवार को देर रात बर्थडे पार्टी में बुलाकर एक 16 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।एक गोली कनपटी में लगी हुई है तो दूसरी गोली पंजरे में लगी है।मौत की ख़बर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।वहीं सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर आज मंगलवार को शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर तफ्तीश में जुट गई।घटना सहरसा जिले के पतरघट थानां क्षेत्र के बिंद टोली अमृता नहर के पास की बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम गोविंद कुमार है जिसकी उम्र 16 साल है और पतरघट पंचायत के वार्ड नं 9 का रहने वाला बताया जा रहा है।बीते कल सोमवार को मृतक को उसके दोस्त के द्वारा बुलाकर ले गया था बर्थदे पार्टी में।रात में घर वापिस नही आया था।परिजन के द्वारा काफी खोजा गया लेकिन वो नहीं मिला।आज सुबह में परिजनों को पता चला जो युवक का शव बिंद टोली अमृता नहर के पास पड़ा हुआ है।उसके बाद परिजनों के द्वारा शव को लेकर पोस्टमार्टम करवाने सदर अस्पताल लाया गया है।
मृतक युवक के चाचा देवराज कुमार की माने तो मेरे भतीजे को बर्थडे पार्टी के नाम पर देर रात 10 बजे उसके दोस्त के द्वारा ले गया था।घर में किसीको पता भी नहीं चलने दिया।आज सुबह में पता चला उसको गोली मारकर हत्या कर दी गयी है और शव को बिंद टोली अमृता नहर के पास फेंक दिया गया है।उन्होंने ये भी बताया कि युवक को एक गोली कनपट्टी में मारी गयी तो दूसरी गोली पेट मे मारी गयी है।अब प्रशासन से मांग करते है कि जल्द से जल्द कार्रवाई करे।
वहीं पतरघट थानां अध्य्क्ष अजय पासवान की माने तो एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आज मंगलवार को भेज दिया गया है।जांच की जा रही है।जो भी इस घटना में शामिल होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
Subscribe to my channel



