
प्रसपा का सपा में हुआ विलय,
इटावा।शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) का आज सैफई के एस एस मैमोरियल कालेज के मैदान में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में विलय कर दिया गया। इस अवसर पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल सिंह यादव के पैर छूकर उन्हें समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल वाले ध्वज को उनके हाथों में सौंपा और इस मौके पर प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव की गाड़ी में भी प्रसपा का झंडा उतारकर समाजवादी पार्टी का झंडा लगा दिया गया है। इस मौके पर सैफई सहित पूरे प्रदेश में सपा और प्रसपा कार्यकर्ताओं में काफी खुशी देखी गई है,उधर डिंपल यादव की भारी जीत के मौके पर इस विलय और एकता को लेकर जगह-जगह खुशियां मनाई जा रही हैं और मिठाइयां बांटी जा रही हैं।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



