Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

बांदा मानक विहीन आरसीसी सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मानक विहीन आरसीसी सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

ब्यूरो चीफ योगेंद्र प्रताप सिंह

बांदा जनपद में सांसद निधि से बनवाई जा रही आरसीसी निर्माण में अनियमितता उजागर हुई है सड़क निर्माण में ग्राम प्रधान द्वारा मसाले में बालू के स्थान पर पहाड़ों की मिट्टी का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। लाखों रुपए के बजट से तैयार हो रही आरसीसी सड़क के भविष्य को लेकर ग्रामीण परेशान है।आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन कर सड़क निर्माण में हो रही धांधली पर स्थानीय प्रशासन से रोक की मांग की है।

पूरा मामला बाँदा जनपद के नरैनी विकासखंड के ग्राम पंचायत कुलसारी से सामने आया है जहां सांसद निधि से ग्राम प्रधान दिनेश कुमार यादव व सचिव प्रमोद कुमार पटेल द्वारा लाखों रुपये की लागत की आरसीसी सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है।लेकिन सड़क निर्माण में घोर अनियमितता बरती जा रही है।ग्रामीण सड़क निर्माण के गुणवत्ता को लेकर आक्रोशित है।ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान आरसीसी सड़क निर्माण में मोरंग (बालू) के जगह पीले रंग की पहाड़ों की मिट्टी की मिलावट कर सड़क निर्माण कर रहा है। मसाले की गुणवत्ता भी ठीक नही है। ऐसे में सड़क एक बरसात भी नहीं टिक पाएगी।आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन कर स्थानीय प्रशासन से जांच की मांग करते हुए जिम्मेदारों पर कार्यवाई की मांग की है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com