चित्रकूट शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष व प्रांतीय संगठन मंत्री अखिलेश पाण्डेय को मिला न्याय

* चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चित्रकूट ओमकार राणा नें भ्रष्टाचार और शोषण का विरोध करनें के कारण उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व प्रांतीय संगठन मंत्री अखिलेश पाण्डेय को 3 मार्च 2021 को द्वेषभावना से दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही करते हुये सेवा समाप्ति की कार्यवाही की थी,उक्त कार्यवाही के खिलाफ अखिलेश पाण्डेय द्वारा शिक्षा निदेशक (बेसिक) के समक्ष अपील की गयी थी। शिक्षा निदेशक द्वारा 7 जनवरी 2022 को आदेश करते हुये जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमकार राणा द्वारा की गयी सेवा समाप्ति की कार्यवाही को दुर्भावनापूर्ण एवं औचित्यहीन मानते हुये की गयी कार्यवाही को निरस्त करते हुये अखिलेश पाण्डेय को बहाल कर दिया गया। साथ ही जनपद चित्रकूट मे वर्ष 2001,2003 व 2005 में की गयी पदोन्नतियों व 2005 के बाद स्वीकृत समस्त दिव्यांग भत्ता आदेश की जांच हेतु अपर शिक्षा निदेशक प्रयागराज को एक माह में जांच करके जांच आख्या भेजने हेतु निर्देशित किया गया है। इस आदेश से पदोन्नति और दिव्यांग भत्ता पाने वाले सैकडों शिक्षकों में हडकंप मचा हुआ है। इस मौके पर बहुत अधिक संख्या में शिक्षक गण उपस्थित रहे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel



