Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार जमीन विवाद में मारपीट, महिला समेत आठ लोग जख्मी 

जमीन विवाद में मारपीट, महिला समेत आठ लोग जख्मी 

Spread the love

रिर्पोट – ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना अंतर्गत  बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के तीरी ब्राह्मण टोला वार्ड नंबर 2 में गुरुवार को जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट,जिसमें दोनों पक्षों से महिला समेत आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लोगों के द्वारा सभी जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी सौर बाजार में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान नाजुक स्थिति को देखते हुए दोनों पक्ष से महिला समेत चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रिफर कर दिया गया। जख्मी प्रथम पक्ष के ललन झा, रीता देवी, रजनी कांत झा, अर्चना देवी एवं दूसरे पक्ष के मनीषा देवी, रूबी देवी, शक्ति नाथ झा, प्रिंस कुमार है। चिकित्सकों ने प्रथम पक्ष के जख्मी ललन झा , रीता देवी एवं दूसरे पक्ष के मनीषा देवी एवं रूबी देवी सदर अस्पताल सहरसा में इलाजरत हैं। प्रथम पक्ष के जख्मी पीड़ित रजनीकांत झा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व से जमीनी विवाद हैं, मामूली सी बातों को लेकर दूसरे पक्ष के माधव झा, मांगेन कुमार, अमन कुमार, मुरारी झा समेत अज्ञात लोगों के द्वारा लाठी डंडा एवं फरसा से प्रहार  कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है। बता दें कि समाचार संकलन के दौरान दोनों पक्षों से पुलिस शिविर बैजनाथपुर में आवेदन नहीं दिया गया था।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com