फिरोजाबाद मां बृजेश्वरी देवी शक्ति पीठ नगर कोट घाम मन्दिर का रहस्य
मां बृजेश्वरी देवी शक्ति पीठ नगर कोट घाम मन्दिर का रहस्य

टूंडला फिरोजाबाद
मां बृजेश्वरी देवी शक्ति पीठ नगर कोट घाम मन्दिर बाघई टूण्डला काफी पुराना है इस मंदिर का जीर्णोद्धार बृजेश्वरी देवी के परिजनों ने कराया है यह मंदिर अपने चमत्कारों के काफी प्रसिद्ध है यही कारण है कि बड़ी संख्या में भक्त लोग मंदिर पर आते जाते हैं मंदिर प्रांगण में समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठान भी होते रहते हैं जिनमें लोग बड़ी संख्या में भाग लेते हैं यह मंदिर काफी प्रसिद्ध है यही कारण है कि इस मंदिर पर भक्तों का बड़ी संख्या में आना जाना लगा रहता है मंदिर के महंत धीर बाबा ने बताया यह मंदिर एक चमत्कारी मंदिर है जो भी व्यक्ति इस मंदिर पर अपनी मनोकामना ले करके आता है वह अवश्य ही पूर्ण होती है उन्होंने यह भी बताया कि इस मंदिर के प्रांगण में समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रम होते रहते हैं जिनमें श्रीमद् भागवत कथा के साथ-साथ अन्य धार्मिक कार्यक्रम होते हैं जिनमें बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे होते हैं और धार्मिक लाभ को प्राप्त करते हैं उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर को नया रूप देने व उसके सौंदर्यीकरण का काम निरंतर जारी है अति शीघ्र ही इस मंदिर पर एक बड़ा धार्मिक आयोजन होने वाला है आगामी 10 दिसंबर को मां बृजेश्वरी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा इस मौके पर विशाल भंडारे के साथ-साथ अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से अपील की कि सभी लोग इस मंदिर में आ करके अपना समय दें और धार्मिक लाभ प्राप्त करें जिससे उनका जीवन सफल हो सके
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel


