आगरा रॉयल कृष्णा ग्रुप ने लगाया बेजुबान का प्याऊ
रॉयल कृष्णा ग्रुप ने लगाया बेजुबान का प्याऊ

*आज की खबर*
अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट

श्री रॉयल कृष्णा फाउंडेशन की मुहिम पशु पक्षियों को जल पिलाने के लिए शिकोहाबाद नगर के मैनपुरी चौराहे पर बेजुबान का प्याऊ का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार ने किया जिसमें शिवांजल आई केयर का विशेष योगदान रहा।
गर्मी में पानी को अमृत के समान माना जाता है, मनुष्य को प्यास लगती है तो वह कहीं भी मांग कर पी लेता है, लेकिन बेजुबान पशु पक्षियों को प्यास में तड़पना पड़ता है, हालांकि जब वे प्यासे होते हैं तो घरों के सामने दरवाजे पर आकर खड़े हो जाते हैं। कुछ लोग पानी पिला देते हैं तो कुछ लोग भगा भी देते है। इस गर्मी में पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए लोगों को प्रयास करना चाहिए। गर्मियों में कई परिंदों व पशुओं की मौत पानी की कमी के कारण हो जाती है। इसी कारण को ध्यान में रखते हुए नगर शिकोहाबाद के विभिन्न स्थानों पर श्री रॉयल कृष्णा फाउंडेशन ने 35 से 50 लीटर के खुले बेजुबान के प्याऊ शहर के कई स्थानों पर लगा रहा है ताकि पक्षियों, लावारिस कुत्तों और गोवंशीय पशुओं को भीषण गर्मी में पानी के लिए भटकना न पड़ा। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। रॉयल कृष्णा ग्रुप नगर शिकोहाबाद में कई वर्षों से झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब बच्चों को निशुल्क पढ़ाना ,महिला सशक्तिकरण के लिए सिलाई केंद्र संचालित करना ,स्वच्छता अभियान, ब्लड कैंप और राशन वितरण समेत अन्य अभियानों के जरिए लोगों की मदद करने वाला शिकोहाबाद के युवाओं का रॉयल कृष्णा ग्रुप (श्री रॉयल कृष्णा फाउंडेशन) बेजुबान पशु पंछी की मदद को आगे आया है।
इस अवसर पर उपस्थित रहे संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आकाश राजा ,लकी यादव, मुकेश कुमार, आशीष आर्य, गजेंद्र प्रताप सिंह हिमांशु शर्मा, अनमोल अवनीश, राजपूत नदीम आदि
Subscribe to my channel



