Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा : तक्षशिला कोचिंग सेंटर शिक्षक दिवस मनाया गया|

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

केतार प्रखंड पंचायत लोहरगाड़ा अंतर्गत हुरका मोड़ समीप तक्षशिला कोचिंग सेंटर का डायरेक्टर श्री कृष्ण कुमार के नेतृत्व में किया गया वही हरिहरपुर थाना प्रभारी श्री शौकत अली खान द्वारा फीता काटकर कोचिंग का शुभारंभ किया गया और साथ में शिक्षक दिवस मनाया गया
भारत रत्न डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन को शिक्षक दिवस पर सभी ने एक एक कर पुष्पांजलि अर्पण कर याद किया गया ।शिक्षक हमारे समाज के स्तंभ हैं । वे हमारे बच्चों के जीवन में एक असाधारण भूमिका निभाते हैं। उन्हें ज्ञान, शक्ति से जोड़ते हैं और उन्हें जीवन की कठिनाइयों का सामना करने के लिए शिक्षा देते हैं। वे अपने छात्रों को देश के जिम्मेदार नागरिकों में ढालने में खुद को समर्पित करते हैं। 5 सितंबर 1962 से भारत में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है । यह दिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद दिलाता है । डॉ० राधाकृष्णन का मानना था कि ” देश में शिक्षकों को सबसे ज्यादा बुद्धिजीवी होना चाहिए ।” राधाकृष्णन देश एक बेहद एक अच्छे शिक्षक थे । भारत के पहले उपराष्ट्रपति और फिर भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के रूप में सेवा की । उपराष्ट्रपति एवं राष्ट्रपति डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के विभिन्न स्वरूपों को याद कर उन्हें नमन किया।
मौके पर तक्षशिला कोचिंग सेंटर का डायरेक्टर श्री कृष्ण कुमार अनामिका शुक्ला अर्चना कुमारी लीलावती कुमारी लव कुमार यादव राजीव रंजन कुमार अनुज श्रीवास्तव हरिनंदन कुमार एवं सभी शिक्षकगणों ने डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शिक्षकों की महत्ता को एक उच्च आयाम प्रदान करने हेतु उन्हें धन्यवाद दिया तथा सदियों से इस देश की गुरु-शिष्य परंपरा पर संतोष जताया । मौके पर उपस्थित पंकज कुमार सिंह वर्तमान मुखिया प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह अवधेश शुक्ला मथुरा शाह कृष्णा राम और सैकड़ों लोग उपस्थित थे

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com