बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट स्वाभिमान जगाने घर-घर जाएगें लोजपा कार्यकर्ता राजू तिवारी
बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट स्वाभिमान जगाने घर-घर जाएगें लोजपा कार्यकर्ता राजू तिवारी

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट स्वाभिमान जगाने घर-घर जाएगें लोजपा कार्यकर्ता राजू तिवारी।
*ANCHOR :-* लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास द्वारा बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट संकल्प यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने सहरसा परिसदन में प्रेस वार्ता आयोजित कर पार्टी की आगामी गतिविधि की जानकारी दी।उन्होनें कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा संकल्प यात्रा का तीसरा चरण सुपौल कार्यक्रम के बाद पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सहरसा एवं मधेपुरा जिला कार्यकर्ताओं की बैठक कर पार्टी की नीति सिद्धांतों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि दोनों जगह की सफल सभा के पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।उन्होनें कहा कि हर बूथ पर 10 कार्यकर्ता नियुक्त किए जाएंगे। वही संगठन को मजबूत बनाते हुए बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के स्वाभिमान का अलख जगाने की संकल्प को घर-घर पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को पार्टी स्थापना दिवस पर पटना में विशाल रैली का आयोजन किया गया है।इसके लिए सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी जिला अध्यक्ष की बैठक आयोजित कर पंचायत अध्यक्ष के साथ संकल्प यात्रा के उद्देश्य को चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि हर जिला में पार्टी एक या दो विधानसभा चुनाव अवश्य लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी तत्काल एनडीए गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी।प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि बिहार फर्स्ट -बिहारी फर्स्ट संकल्प यात्रा का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर पार्टी के मुख्य विजन बिहार फर्स्ट -बिहारी फर्स्ट को मजबूत कर बिहार में स्वच्छ एवं पारदर्शी सरकार लाना है।वही चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाना है।
Subscribe to my channel



