सहरसा बिहार जमीनी विवाद में जान से मारने की मिली धमकी।पीड़ित थानां से लेकर एसपी तक आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार
जमीनी विवाद में जान से मारने की मिली धमकी।पीड़ित थानां से लेकर एसपी तक आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले में जमीनी विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।आये दिन जमीनी विवाद में गोली वारी की घटना या लाठी डंडे से मारपीट की घटना बदस्तूर जारी है हालांकि जिला प्रशासन के द्वारा जनता दरवार भी थाने में लगाई जाती है,फिर भी जमीनी विवाद खत्म नही हो पा रहा है।
इसी कड़ी में सहरसा जिले के नवहट्टा थानां क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर वार्ड नं 6 में बीते 12 तारीख को जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष के इंद्रदेव यादव,घरविन यादव ने दूसरे पक्ष के ग्रामीण तारणी प्रसाद यादव,संजय यादव,शुभंकर यादव,रणवीर यादव ,तुलसी यादव ,शोभाकांत यादव,रामेश्वसर यादव पर जान से मारने का गंभीर आरोप लगाया है।जिसको लेकर पीड़ित के द्वारा नवहट्टा थानां से लेकर एसपी तक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
वहीं पीड़ित ने बताया कि तारणी यादव,संजय यादव दोनो के द्वारा मुझपर गोली चलाया।हम बाल बाल बच गए।उसके बाद बाद हम डर से सहरसा आ गए है।उसके बावजूद ये लोग जान से मारने का धमकी भी दे रहा है।जिसको लेकर नवहट्टा थानां में भी आवेदन दिए है और सहरसा एसपी के यहां भी आवेदन दिए है।लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुआ है
वहीं नवहट्टा थानां अध्य्क्ष ने इस मामले को लेकर बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है जांच की जा रही है।

Subscribe to my channel

