सुपौल बिहार लूट गिरोह का किया पर्दाफाश -72,- घंटे में अपराधी गिरफ्तार
लूट गिरोह का किया पर्दाफाश -72,- घंटे में अपराधी गिरफ्तार

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।
एंकर:-मामला सुपौल जिला के बीरपुर अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत बलुआ थाना क्षेत्र में अपराधियों द्वारा लूटी गई बाइक को पुलिस द्वारा -72-घंटे में बाइक सहित तीन अपराधी को गिरफ्तार करने की है।
बायसी के रहने वाले केदार प्रसाद यादव,का बाइक और मोबाइल सहित अन्य कीमती दस्तावेज को चार अज्ञात अपराधियों ने शिवनगरा में सुनसान जगहों पर लूट लिया था।
जिसे पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश के बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने -72-घंटो में लूटी गई बाइक,मोबाइल,सहित अन्य दस्तावेज के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं चार पैसेवर अपराधियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
एक अपराधी अब भी फरार है।
लूटी गई बाइक और अपराधियों को थाना क्षेत्र के बलुआ बाजार धर्मपट्टी स्थित हीरो शोरूम के पास से अपराधी सहित लूटी गई समान बरामद कर लिया।
करजाइन थाना क्षेत्र के बायसी निवासी केदार प्रसाद यादव,जो बीरपुर से अपने घर जा रहे थे उसी क्रम में उसके साथ चार अज्ञात अपराधियों ने उसकी बाइक, मोबाइल,व अन्य दस्तावेज को बल पूर्वक लूट लिया था।
जो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ बलुआ थाना में वादी द्वारा एफआईआर दर्ज कराया था।
जिसका एफआईआर दर्ज संख्या- 360/22 -कर उक्त अपराधी की का खोजबीन शुरू कर दी थी।
हालाँकि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में- 72-घंटों में उद्भेदन किया गया है।
पुलिस ने वादी से लूटी गई हीरो स्प्लेंडर बाइक,और मोबाइल, सहित अन्य दस्तावेज की बरामदगी कर ली।
वहीँ इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के पास से हीरो का एक्स्ट्रीम बाइक भी बरामद किया है।
गिरफ्तार तीनों पैसेवर अपराधी सरायगढ़ भपटियाही थाना क्षेत्र के सदानंदपुर निवासी अभिनव कुमार, दूसरा मोनू कुमार,तीसरा दूहोपट्टी निवासी चंदन कुमार मेहता,है।
तीनों गिरफ्तार अपराधी पैसेवर अपराधी है।
जो अलग अलग कई कांडों में संलिप्त है।
बाईट:-पंकज मिश्रा, SDPO, बीरपुर।

Subscribe to my channel


