फिरोजाबाद बंदरों को पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम
बंदरों को पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम

फिरोजाबाद: बंदरों को पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम
-एक दिन पहले ही बंदरों के हमले में गई थी कारोबारी की जान
फिरोजाबाद। चूड़ी कारोबारी की बंदरों के हमले में हुई मौत के बाद नगर निगम प्रशासन की कुम्भकर्णी नींद टूट गई। आखिरकार प्रशासन ने बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। नगर निगम की टीम ने दुर्गा नगर में बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू किया है। जहां से बंदर पकड़े जा रहे हैं।
आपको बता दें कि सुहागनगरी में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी आशीष अग्रवाल जैन (35) मंगलवार को छत पर दाना डालने गए थे। वह पछियों को दाना डाल रहे थे। इस बीच काफी संख्या में बंदर पहुंच गए। वह कुछ समझ पाते इसके पहले बंदरों ने हमला कर दिया था। नीचे गिरने की वजह से उनकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से ही नगर नगम पर लोग तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे थे।
बुधवार को नगर निगम की टीम दुर्गा नगर स्थित अग्रसेन स्कूल पहुंची। जहां बंदरों को पकड़ने का काम शुरू किया गया। महापौर नूतन राठौर ने बताया कि यहां से पकड़े जाने वाले बंदरों को सिरसागंज में स्थित एक खुले जंगल में छोड़ा जाएगा। गुरुवार को यह अभियान गुंजन कॉलोनी में चलाया जाएगा। जहां से बंदरों को पकड़कर सिरसागंज जंगल में भिजवाया जाएगा। हमें वन विभाग ने मंगलवार शाम को ही बंदरों को पकड़ने की स्वीकृति मिली है। अब शहरवासी पूरी तरह सुरक्षित रह सकें, इसके लिए नगर निगम ने बंदरों को पकड़ने का काम शुरू कर दिया है।
उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है, जिससे बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा जा सके, जिससे आगे कोई भी इन बंदरों का शिकार न हो सके। नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने कहा कि बंदरों को पकड़ने के लिए निगम ने अभियान की शुरूआत कर दी है। आज दुर्गा नगर में अभियान चलाया
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



