मथुरा सांसद हेमामालिनी ने किया मॉडल सचिवालय का किया लोकार्पण
सांसद हेमामालिनी ने किया मॉडल सचिवालय का किया लोकार्पण

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चल रही महत्वाकांक्षी योजना हर ग्राम पंचायत मे मॉडल सचिवालय बनाया जाए ।जिससे ग्रामीणों को वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन विकलांग पेंशन आय ,मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए अधिकारियों की ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे ।ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सभी ग्राम पंचायत भवन को मॉडल सचिवालय बनाने का आदेश दिया। ब्लॉक नौहझील की ग्राम पंचायत सुरीर विजऊ की प्रधान मोना देवी ने भी मॉडल सचिवालय तैयार कराया का जिसका उद्घाटन सांसद हेमामालिनी व मांट विधायक राजेश चौधरी द्वारा किया गया। सांसद हेमा मालिनी ने अपनी सरकार में कराए कार्यों की बात कही। सुरीर विजउ प्रधान मोना देवी ने सांसद हेमा मालिनी व प्रधान प्रतिनिधि शेरा ठाकुर ने विधायक राजेश चौधरी को चांदी मुकुट पहना कर स्वागत किया वही मौके पर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत ने अपने पदाधिकारियों के साथ यमुना एक्सप्रेस वे पर कट को लेकर सांसद हेमा मालिनी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। मौके पर बीजेपी के पदाधिकारीयो सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



