गढ़वा झारखंड हरिहरपुर में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन
हरिहरपुर में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन


संवादाता दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी प्रखंड के हरिहरपुर पंचायत में शनिवार को आप की योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन कांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी व अंचलाधिकारी अजय कुमार दास मुखिया अनुज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया शिविर में पंचायत के लोगों को विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाकर आवेदन दिया गया जिसमें अंचल. बाल विकास. शिक्षा .पेंशन . आवास. स्वास्थ्य .पशुपालन. बैंक. कृषि . बिजली विभाग. कल्याण विभाग. झारखंड राज्य खाद सुरक्षा योजना. सहित कई अन्य विभाग के स्टॉल लगाए गए वही प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि राज सरकार द्वारा प्रत्येक पंचायत में आपकी सरकार आपकी योजना आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को सरकारी योजना की जानकारी देकर उन्हें लाभवंति करने एवं समस्याओं का समाधान करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हैं उन्होंने उपस्थित लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सावित्रीबाई फुले. किशोरी समृद्धि योजना. झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना. मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना मुख्यमंत्री पशुधन योजना पेंशन योजना की जानकारी दी मौके पर उपस्थित उप मुखिया जगती देवी जिला परिषद सुषमा देवी भाजपा विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह पंचायत सेवक संतोष सिंह रोजगार सेवक असलम खां सभी विभाग के पदाधिकारी गन व गांव के ग्रामीण लोग मौजूद थे
Subscribe to my channel



