सहरसा बिहार अनियंत्रित ट्रेक्टर 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को मारी ठोकर। जख्मी महिला की ईलाज के दौरान हुई मौत
अनियंत्रित ट्रेक्टर 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को मारी ठोकर। जख्मी महिला की ईलाज के दौरान हुई मौत

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले के बलहा गरिया में आज सुबह में तेज रफ्तार ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ठोकर मारकर फरार हो गया। महिला बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे आनन फानन में परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल में करवाया गया भर्ती। जहां जख्मी महिला की ईलाज के दौरान मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिवार में रो रो कर बुरा हाल है। घटना जिले के बनगांव थानां क्षेत्र के बलहा गरिया गांव की बताई जा रही है।
बतातें चलें कि मृतक महिला का नाम सुबो देवी है जो बनगांव थानां क्षेत्र के बलहा गरिया गांव की बताई जा रही है। आज सुबह को महिला अपने खेत से घर जा रही थी उसी दौरान अनियंत्रित ट्रेक्टर चालक ठोकर मार दिया। जिससे महिला बुरी तरह से जख्मी हो गया और इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उनकी मौत हो गयी। वहीं पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है। वहीं मृतक के पुत्र हरि कुमार की माने तो माँ सुबह में खेत से घर वापिस आ रही थी। उसी दौरान अनियंत्रित ट्रेक्टर के चालक के द्वारा ठोकर मार दी गयी जिससे बुरी तरह से जख्मी हो गया।जख्मी हालत में सदर अस्पताल में भर्ती करवाये जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। हालांकि स्थानीय लोगों के द्वारा ट्रेक्टर को पकड़ लिया गया है। वहीं बनगांव थानां अध्य्क्ष बिनोद कुमार ने बताया कि ट्रेक्टर की चपेट में आने से महिला की इलाज के दौरान मौत हुई है। ट्रेक्टर को जप्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।
*BYTE :-* मृतक के पुत्र हरि कुमार।
Subscribe to my channel



