आगरा प्रधान संगठन अध्यक्ष मुकेश बघेल एवं जेपी यादव नेतृत्व में स्वागत किया गया
प्रधान संगठन अध्यक्ष मुकेश बघेल एवं जेपी यादव नेतृत्व में स्वागत किया गया


आगरा एत्मादपुर नगला राम बक्स प्रधान संगठन के अध्यक्ष मुकेश बघेल एवं जेपी यादव मनोज यादव राजा का सहयोग।देश मे एक समान शिक्षा व्यवस्था हो इसके लिए वर्षो से कई प्रदेशों में अलख जगाते चले आ रहे बागी बलिया जनपद के लक्ष्मण छपरा गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम यादव के नेतृत्व में फिर एक बार निकली समान शिक्षा तिरंगा सायकिल यात्रा जो बलिया के जयप्रकाश नारायण के जन्मभूमि जयप्रकाश नगर से निकलकर दिल्ली प्रधानमंत्री कार्यालय तक जाने के लिए बीच रास्ते में पड़ने वाले तहसील व जिले पर अपना प्रधानमंत्री का ज्ञापन जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी के माध्यम से देते हुए उसी क्रम में पन्द्रहवें दिन बृहस्पतिवार को कानपुर जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा ।इस मौके पर स्थानीय सहित अन्य दर्जनों साथी मौजूद रहे ।
बताते चलें कि बलिया जिले समाजवाद के पुरोधा व सम्पूर्ण क्रांति के अग्रज रहे लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि जयप्रकाश नगर से जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बीते 11अक्टूबर को राधेश्याम यादव के नेतृत्व में समान शिक्षा संघर्ष मोर्चा के सदस्यों द्वारा समान शिक्षा तिरंगा साइकिल यात्रा की शुरुआत की गई।इस यात्रा के पूर्व श्री यादव द्वारा करीब पांच हजार किलोमीटर सायकिल यात्रा ,सैकड़ों किलोमीटर पदयात्रा ,सैकड़ो किलोमीटर भूमि पर लेटकर यात्रा करने वाले श्री यादव पुनः एक बार देश में एक समान शिक्षा नीति लागू करने के लिए यह यात्रा प्रारंभ की है उन्होंने कानपुर जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा ।इसके पूर्व उपस्थित स्थानीय साथियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश का असली विकास तब होगा जब गरीब या अमीर का बेटा एक स्कूल में पढ़ेगा । जिसमे हम सभी मतदाताओं से मत प्राप्त कर पूर्व सांसद ,सांसद ,विधायक ,पूर्व विधायक ,मंत्री बनने वाले नेताओं के बेटे भी सरकारी स्कूलों में गरीबों के बेटों के साथ पढ़ाएं।या ये सभी नेता गण सरकारी सुविधा लेना बंद कर दे । उसी दिन से देश असली विकास की तरफ मोड़ ले लेगा ।और हम सभी गरीब मजदूर किसान तबके के भाइयों के बेटे भी इंजीनियर डॉक्टर आईपीएस पीसीएस आदि भी बनने लगेंगे ।तभी शिक्षा के बीच की दूरी कम हो जाएगी । देश में दो तरह की शिक्षा जबसे शुरू हुई, तब से उसी जगह पर बरकरार है। ऐसे में अमीर वर्ग के बच्चों के लिए अलग और गरीब वर्ग के बच्चों के लिए अलग शिक्षा व्यवस्था है।इससे समाज में एक बड़ी खाई बन चुकी है।
यह यात्रा बलिया से चलकर गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर ,कानपुर देहात ,औरैया ,इटावा ,फिरोजाबाद ,आगरा ,मथुरा ,पलवल ,फरीदाबाद, नोएडा तब दिल्ली पहुचकर 11 नवम्बर को प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपकर यात्रा का समापन किया जाएगा ।
इस मौके पर राधेश्याम मौर्य, कृष्णा यादव ,आदित्य यादव ,श्यामशरन ,सरवन मौर्य ,रामसरन यादव ,हरि जी ,रवि सैनी ,नकुल ,अनीश अरशद हिंदुस्तानी कवि, विनोद मानव सहित स्थानीय दर्जनों साथी मौजूद रहे ।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



