Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद चोरी की घटनाओं का खुलासा

चोरी की घटनाओं का खुलासा

Spread the love

जिला फिरोजाबाद

फिरोजाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।देर रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शातिर चोरों के पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में सोने चांदी के आभूषण 17,000 नगदी दो तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फिरोजाबाद एसपी सिटी ने आज मामले का खुलासा करने के बाद पकड़े गए दोनों शातिर चोरों को जेल भेज दिया है।

फिरोजाबाद पुलिस की गिरफ्त में खड़े व्यक्तियों के नाम है सचिन और जितेंद्र उर्फ जीतू, जो थाना टूंडला क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।दोनों शातिर चोरों ने नगर में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बन्ना से काशीराम कॉलोनी जाने वाली सड़क से दोनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों शातिर चोरों के पास से बड़ी मात्रा में चोरी के सोने चांदी के आभूषण 17,000 नगदी दो तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फिरोजाबाद एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने आज थाना टूंडला पर खुलासा करते हुए बताया कि सचिन और जितेंद्र उर्फ जीतू यह दोनों शातिर चोर हैं ये दिन में बंद मकानों की रेकी किया करते थे और रात में मौका पाते ही चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।पुलिस ने पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के पास से बड़ी मात्रा में चोरी के सोने चांदी के आभूषण दो तमंचे 17,000 नगदी बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए दोनों शातिर चोरों को खुलासा करने के बाद जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com