Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद मेयर ने सीसी सड़क निर्माण कार्यो का किया शुभारम्भ

मेयर ने सीसी सड़क निर्माण कार्यो का किया शुभारम्भ

Spread the love

फिरोजाबाद: मेयर ने सीसी सड़क निर्माण कार्यो का किया शुभारम्भ

फिरोजाबाद। महापौर ने क्षेत्रिय पार्षदों संग विभिन्न वार्डो में लगभग 42 लाख के सीसी सड़क निर्माण कार्यो का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य 15 वें वित्त की धनराशि से सम्पन्न कराएं जायेंगे।

शनिवार को मेयर नूतन राठौर ने वार्ड नं. 34 के मौहल्ला श्रीपाल काॅलानी व ठारपूठा में लगभग 36 लाख रूपए के आर.सी.सी, कलई स्ट्रिप के साथ इंला. सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। वही वार्ड सं. 5 के मौहल्ला सरजीवन नगर में पांच लाख इक्कसठ हजार रू. के नाली मरम्मत व सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। महापौर ने संबंधित ठेकेदारों का मानक के अनुसार तय समय सीमा में निर्माण कार्य कराने के सख्त निर्देश दिए।

इससे पूर्व रसूलपुर क्षेत्र में विभिन्न गलियों में संचारी रोग अभियान का जायजा लिया। इस दौरान महापौर ने गलियां में एंटीलार्वा, मैलाथियान, ब्लीचिंग पाउडर आदि का छिडकाव कराया। साथ ही क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक जल रामबाबू राजपूत, जेडएसओ संदीप भार्गव, अवर अभियंता विभोर कुमार, स्वच्छता निरीक्षक दिनेश पाल सिंह, पार्षदगण अजय कुमार गुप्ता, सतेन्द्र कुमार, माया देवी, गेंदालाल राठौर आदि मौजूद रहे।

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com