आगरा महिला शांति सेना द्वारा चिकित्सा शिविर का किया आयोजन
महिला शांति सेना द्वारा चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

आगरा। महिला शांति सेना द्वारा आगरा पब्लिक स्कूल, केशव कुंज में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ जे एन टंडन व आगरा पब्लिक के निदेशक श्री महेश शर्मा द्वारा किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या अनामिका पूरी द्वारा सभी का स्वागत किया गया।
डॉ जे एन टंडन व डॉ अतुल गोयल बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही दांत विशेषज्ञ डॉ कुणाल शर्मा व डॉ हरवीर सिंह चौहान द्वारा बच्चों का दांत परीक्षण किया गया। निधि चतुर्वेदी सह-संयोजक साहित्य एवम प्रचार बृज क्षेत्र, बीजेपी (यूपी) विशिष्ट अतिथि उपस्थित रही। उनके द्वारा बच्चों को ORS घोल के पैकेट वितरित किये गए, उन्नहोने कहा आजकल मौसम की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चे बहुत बीमार हो रहे हैं। जिसके लिए उनका नियमित परीक्षण आवश्यक है। बच्चों को जंक फूड न देकर पोष्टिक खाने पर ज़ोर देना चाहिए। परीक्षण के उपरांत डॉ टंडन ने बच्चों के अंदर पोषण की कमी व खून कम होने के प्रति चिंता व्यक्त की, महेश शर्मा द्वारा सभी चिकित्सक व महिला शांति सेना का उनके विद्यालय में चिकित्सा शिविर लगाने के लिए आभार व्यक्त किया गया। महिला शांति सेना अध्यक्ष वत्सला प्रभाकर,कैप्टन शीला बहल ,रीता कपूर , पेंसि थॉमस , शिखा बनर्जी कौशल दोनेरिया, जानकी केन्वाल, अंकिता सिंह, आर्ची भदौरिया व मंगल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

Subscribe to my channel



