नगर शिकोहाबाद में जश्न ए ईद उन नवी की सजाई गयी महफ़िल
नगर शिकोहाबाद में जश्न ए ईद उन नवी की सजाई गयी महफ़िल

*नगर शिकोहाबाद में जश्न ए ईद उन नवी की सजाई गयी महफ़िल*
पूरा मामला नगर शिकोहाबाद से जुडा हुआ है
आज दिनांक 8 10 2024 को
शिकोहाबाद में जश्न ए ईद उन नवी की मेहफिल सजाई गयी
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद मंे स्थित मोहल्ला रूकनपुर पजाया पर मदरसा तालिमुन्नबी कादरिया की जानिब से निमरा मस्जिद में जश्न ए ईद मीलादउन्नबी की मेहफिल सजाई गयी। जिसमें मदरसे के छात्र-छात्राओं ने उर्दू व इंगलिश में तकरीर व इस्लामी सवालों जबाव व प्यारे नबी की प्यारी-प्यारी बातें पेश की। इस मौके पर टी टी एस सदर मोहम्मद सलीम कादरी ने नबी की सीरत बयान की। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इकरा डिग्री कालेज के सदर मोहम्मद आमिर व मुस्लिम भाई थे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को फूल मालायें पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। मदरसे के सदर व नायव सदर हाफिज सलमान व हाफिज अदनान ने तमाम पढने वाले बच्चों को पुरूस्कार देकर होसला अफजाई की।
इस अवसर पर आदिल खान, मसरूर कुरैशी, नईम मन्सूरी, इमरान राईन, मोहम्मद मुकीम, मोहम्मद जीशान कुरैशी, मोहम्मद हसीन, नसरूद्दीन भाई, अरशद भाई, हाफिज मुसैफ, हाफिज आदिल, हाफिज अमन सहित तमाम लोगों ने भी शरीक होकर तमाम बच्चों को दुआओं से नवाजा।
*जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट*

Subscribe to my channel


