Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, साथी फरार

पुलिस ने मुठभेड़ में एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, साथी फरार

Spread the love

फिरोजाबाद: पुलिस ने मुठभेड़ में एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, साथी फरार

फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ व एसओजी पुलिस ने जलेसर रोड के समीप मुठभेड में शातिर लुटेरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। उसका साथी भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। पुलिस फरार साथी की तलाश में जुट गई है।
गुरूवार को प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ हरवेंद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ मेडिकल कॉलेज के समीप चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें बदमाशों के बारे में पता चला। वह पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। बदमाशों का पता चलते ही एसओजी भी वहां पहुंच गई। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते ही पुलिसकर्मी संचेत हो गए। पुलिस ने भी गोलियां चलाई। उसी दौरान एक गोली छोटे उर्फ ताज अली उर्फ रवि उर्फ ताजुद्दीन पुत्र मुमताज अली के पैर में लग गई। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। पकड़ा गया अभियुक्त कुर्सेना थाना जसवंतनगर इटावा का रहने वाला है। उसका साथी फायरिंग करता हुआ भाग जाने में कामयाब हो गया। पुलिस ने भागे हुए अभियुक्त का नाम टिंकू बताया है। वह फरिहा का रहने वाला है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के पास से मोटरसाइकिल, एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस, एक खोका, एक पर्स तथा 430 नकदी बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त काफी शातिर है। उस पर एत्मादपुर, जसवंतनगर, औरैया, मटसेना थाने में लूट, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि बदमाश भाई दौज पर लूट के उद्देश से निकले थे। उसके भागे हुए साथी की तलाश की जा रही है।

फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com