Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

जमीनी विवाद को लेकर मारपीट 60 वर्षीय महिला की मारपीट में हुई मौत

जमीनी विवाद को लेकर मारपीट 60 वर्षीय महिला की मारपीट में हुई मौत

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है।जहां आज बुधवार 15 मार्च को जमीनी विवाद में जमकर मारपीट हुई, जिसमे एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गयी।घटना सहरसा जिले की सौरबाजार थानां क्षेत्र के सुहत गांव वार्ड नं 12 की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी है।
मालूम हो कि मृतिका का नाम अकलिया देवी है जो सौरबाजार थाना क्षेत्र के सुहत गांव वार्ड नं 12 की रहने वाली बतायी जा रही है।आज बुधवार को छोटेलाल रति लाल, सुरेश, दिलखुश अपने और सहयोगियों के साथ मिलकर मृतिका के की जमीन पर रखा जलावन की लकड़ी को हटाने लगा और घर को तोड़ने लगा।जिसका मृतिका अकलिया देवी और उनके पति पारसमणि शर्मा ने विरोध कर रही थी।इसी मामले को लेकर मारपिट की गई।जिसमें अकलिया देवी की सिर में चोट लग जाने से उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।वहीं इस घटना को लेकर पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर तफ्तीश में जुट गई है।
वहीं मृतिका के पति पारसमणि शर्मा की माने तो मेरा बच्चा सब पंजाब में रहकर मजदूरी करता है।घर पर हम दोनों अकेले ही थे।उसी समय 15 आदमी मेरे घर पर आया और मेरी जमीन पर रखा हुआ जलावन की लकड़ी को हटाकर घर को तोड़ने लगा।जब इसका विरोध किया गया तो वो लोग गर्दन पकड़कर जमीन पर पटक दिया जिससे मेरी पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।उन्होंने ये भी कहा कि अभी हमलोग पोस्टमार्टम करवाने सदर अस्पताल आये हैं।
वहीं इस मारपिट की घटना को लेकर सौरबाजार थानां अध्य्क्ष राजेश कुमार ने बताया कि अभी आवेदन अप्राप्त है।घटना की जानकारी मिली है।जांच की जा रही है।जी भी इस घटना में शामिल होगा उसपर बिधि सवंत कार्रवाई की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com