Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद पीड़ित कपड़ा व्यापारी से मिला व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल

पीड़ित कपड़ा व्यापारी से मिला व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल

Spread the love

फिरोजाबाद: पीड़ित कपड़ा व्यापारी से मिला व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल

फिरोजाबाद। दीपावली पर आसफाबाद पर एक व्यापारी के साथ हुई घटना को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल पीडित व्यापारी से मिला और उनके साथ हुई घटना की घोर निंदा की।

बुधवार को व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल आसफाबाद पर पीड़ित व्यापारी मुनीम जी वस्त्र भंडार हरिश्चंद्र यादव के साथ दीपावली पर घटित घटना के संबंध में व्यापारी के साथ बैठकर विस्तार पूर्वक चर्चा की। व्यापारी ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से कहा कि आप हमारे पास आए हैं, हमारी हिम्मत हौसला बढ़ाने का जो व्यापार मंडल के द्वारा कार्य किया है। हम आगे से पूर्ण रूप से व्यापार मंडल का साथ देंगे।

व्यापार मंडल ने कपड़ा व्यवसाई के साथ हुई घटना की निंदा की। व्यापार मंडल ने जिला प्रशासन से ऐसी घटना की पुनरावृति ना होने की चेतावनी देते हुए कहा कि जैसे व्यापार मंडल व्यापारियों एवं अधिकारियों के साथ संगोष्ठी कार्यक्रम करता है। अधिकारियों का मान सम्मान करता है, उसी प्रकार से अधिकारियों को भी व्यापारियों के साथ सब व्यवहार को सहयोगात्मक रूख किया जाए। व्यापार मंडल पूर्ण रूप से व्यापारी के साथ है। इस दौरान सुशील जाट, सुनील कुमार सिंह, राकेश कुमार गुप्ता, मुकेश शर्मा, आकाश जैन, लक्ष्मी बांसवाड़ा, रजनी शर्मा, भंवर सिंह यादव, रवि यादव, अर्जेश उपाध्याय आदि व्यापारी मौजूद रेह

फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com