Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद किसानों की समस्याओं के समाधान को बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत एमपी पहुँचे

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट

वहां किसानों को संबोधित कर राज्यसरकारों को चेतावनी दी

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की पंचायत में उ.प्र अध्य्क्ष ‌राजवीर सिंह जादौन, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी ‌बुद्धा सिंह प्रधान, आगरा मंडल अध्यक्ष व मध्य प्रदेश प्रभारी ‌गजेंद्र सिंह परिहार, जगदीश परिहार कोषाध्यक्ष, राजवीर लवानिया जिलाध्यक्ष आगरा भी पहुँचे।
राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने मध्य प्रदेश की किसान यूनियन को दो भागों में बांटा है। जिसमें से एक भाग के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव तो वहीं दूसरी भाग के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश को मनोनीत किया
जैसी गंभीर समस्याओं का संज्ञान लेते हुए चौधरी राकेश टिकैत ने साफ साफ शब्दों में वर्तमान सरकार को चेतावनी देते हुए कहा सरकारों ने जल्दी ही किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो दिल्ली की तर्ज पर राज्य सरकारों का घेराव किया जाएगा। इसकी जिम्मेदार स्वयं राज्य सरकार होंगी किसान की ‌नहीं ।
इस मौके पर उपस्थित उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि राज्यसरकार किसानों की प्रत्येक समस्या पर गंभीरता से ध्यान दे और उनकी समस्याओं को जल्द आए जल्द दूर करे, ताकि किसानों को आंदोलन प्रदर्शन करने के लिए बाध्य ना होना पड़े।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश चौधरी ‌बुद्धा सिंह प्रधान, गजेंद्र सिंह परिहार‌ आगरा मंडल अध्यक्ष व प्रभारी मध्य प्रदेश, जगदीश परिहार कोषाध्यक्ष, मंडल राजवीर लवानिया जिला अध्यक्ष आगरा, रणवीर सिंह चाहर प्रमुख महासचिव आगरा मंडल, अनिल बालियान, बीकेयू वरिष्ठ कार्यकर्ता ओम पटेल जिला अध्यक्ष देवास मध्य प्रदेश किशोर जाट युवा जिलाध्यक्ष देवास मध्य प्रदेश, रामकृष्ण पाटिल वरिष्ठ कार्यकर्ता मध्य प्रदेश सहित सेकड़ो किसान और किसान महिलाएं आदि मौजूद रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com