Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद मेयर ने निगम अधिकारियों संग सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

मेयर ने निगम अधिकारियों संग सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

Spread the love

जिला फिरोजाबाद

फिरोजाबाद: मेयर ने निगम अधिकारियों संग सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

फिरोजाबाद। आगामी त्यौहार दीपावली के मद्देनजर रखते हुए नगर निगम द्वारा शहर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही ब्लीचिंग पॉउडर एवं एंटीलार्वा दवा आदि का छिड़काव कराया गया।
गुरूवार को मेयर नूतन राठौर ने निगम अधिकारियों के संग छारबाग, रामनगर आदि क्षेत्रों में साफ-सफाई अभियान का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर सफाई कर्मचारियों से नालियों की सिल्ट निकलवाकर तुरंत हटवाने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में कीटनाशक दवा व ब्लीचिंग पाॅउडर आदि का छिड़काव कराया। इस दौरान पूर्व सभासद भगवान सिंह झा, रामबाबू राजपूत महाप्रबंधक (जल), संदीप भार्गव जोनल सेनेटरी ऑफिसर, विभोर कुमार अवर अभियंता (निर्माण), मयंक कुमार, अवर अभियंता (जल), दिनेश पाल सिंह स्वच्छता निरीक्षक, पार्षदगण संजय राठौर, विद्याराम शंखवार, देवेंद्र कुशवा के अलावा रविन्द्र शंखवार, उमेश् राठौर, विनोद तोमर, अमित ठाकुर, कन्हैया तिवारी, घनदेवी शंखवार, पूजा शंखवार आदि मौजूद रहे।

फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com