Breakingएक्सक्लूसिवक्राइमबिहार

सहरसा बिहार 35 वर्षीय महिला ने भैंसुर पर लगाया छेड़ छाड़ का आरोप।पीड़ित महिला महिला थाने में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

35 वर्षीय महिला ने भैंसुर पर लगाया छेड़ छाड़ का आरोप।पीड़ित महिला महिला थाने में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले के बनगांव थाना अंतर्गत बरियाही बाजार वार्ड नं 10 में एक 35 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला सामने आया है। जहां महिला ने आज शुक्रवार को महिला थाने में अपने भैंसुर के विरुद्ध आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी हो कि उक्त महिला का काल्पनिक नाम सुनीता देवी है जो सहरसा जिले के बरियाही बाजार वार्ड नं 10 की रहने वाली बतायी जा रही है। पीड़ित महिला ने अपने आवेदन में लिखा है कि आज शुक्रवार को सुबह में अपना गाछ कटवा रही थी,पति घर पर नहीं था। उसी दौरान भैंसुर अरुण कुमार चौधरी के द्वारा गलत नियत से हाँथ पकड़कर घर ले जाना चाह रहे थे। जब उक्त महिला के द्वारा इसका विरोध किया तो भैंसुर अरुण चौधरी बाल पकड़कर मारपिट किया।
वहीं इस घटना को लेकर पीड़ित महिला ने बताई की दीपावली का समय था और आज शुक्रवार को साफ सफाई को लेकर गाछ पंगवा रहे थे इसी दौरान मेरा भैंसुर आया और हाँथ पकड़कर जबरदस्ती रूम तरफ ले जाने लगा। जब इसका विरोध किये तो मेरे साथ मारपीट करने लगा और जब चिल्लाए तो मेरी गोतनी आशा कुमारी बचाने आयी तो उसके साथ भी भैंसुर पति पत्नी मिलकर मारपिट करने लगा। पीड़ित महिला ने ये भी बताई की अभी महिला थाने आयी हूँ आवेदन देने।
पीड़ित महिला का पति अभिषेक चौधरी ने बताया कि हम घर पर नहीं थे मेरा भैया आया और मेरे पत्नी के साथ छेड़छाड़ किया और जब इसका विरोध किया तो मेरे पत्नी के साथ मारपीट किया। इसी घटना को लेकर महिला थाने में आवेदन देने आये हुए हैं।
वहीं इस मामले को लेकर भैंसुर अरुण चौधरी ने इस मामले को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह झूठा आरोप लगा रही है। हम अपना दीवाल जोड़ रहे थे उसी को लेकर विवाद हुआ था। वही दोनो पति पत्नी मिलकर मेरे साथ मारपीट किया है जिसको लेकर हम बनगांव थाने में दोनो के विरुद्ध आवेदन दिए हैं।
इस घटना को लेकर महिला थाना अध्य्क्ष प्रेमलाता भूपाश्री ने बताया कि पीड़ित महिला के द्वारा आवेदन दिया गया है। जांच की जा रही है।
*BYTE :-* अभिषेक चौधरी पीड़ित महिला का पति।
*BYTE :-* पीड़ित महिला।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com