बिना सूचना विद्यालय से गायब रहती हैं प्रधानाध्यापक, ग्रामीणों ने की जांच की मांग
बिना सूचना विद्यालय से गायब रहती हैं प्रधानाध्यापक, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

बिना सूचना विद्यालय से गायब रहती हैं प्रधानाध्यापक, ग्रामीणों ने की जांच की मांग
नव प्राथमिक विद्यालय गढ़िया में प्रधानाध्यापक की कथित मनमानी, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
सहरसा विकास कुमार प्रभारी 
नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत नौला पंचायत स्थित नव प्राथमिक विद्यालय गढ़िया में प्रधानाध्यापक की कथित अनियमित उपस्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय की प्रधानाध्यापक कुमारी श्रुति सिंह बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित रहती हैं, जिसके कारण बच्चों के पठन-पाठन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, जब से कुमारी श्रुति सिंह ने विद्यालय में प्रधानाध्यापक के रूप में पदभार ग्रहण किया है, तब से उनकी उपस्थिति नियमित नहीं रही है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानाध्यापक कभी-कभार ही विद्यालय आती हैं, जबकि अधिकांश समय उनके अनुपस्थित रहने की शिकायत सामने आती रहती है। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है और उन्हें पढ़ाई में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो, इसके लिए प्रधानाध्यापक की उपस्थिति सुनिश्चित करना आवश्यक है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से विद्यालय की स्थिति की जांच कर दोषी पाए जाने पर प्रधानाध्यापक के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो और विद्यालय में नियमित रूप से पठन-पाठन सुनिश्चित किया जा सके।
Subscribe to my channel


